
जमशेदपुर : ये नदी, नाला या बांध का पानी नहीं बल्कि लॉक डाउन के दौरान शहर के बियर बारों और शराब दुकानों से जब्त किए गए एक्सपायरी बीयर हैं. जिनका बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ बताया जा रहा है. जिले के उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर के एनएच 33 के समीप भिलाई पहाड़ी स्थित जेएसबीसीएल डिपो में जिले भर से संग्रह किए गए 16 हजार पेटी एक्सपायरी बीयरों पर जेसीबी चलवाकर नष्ट कराया गया. आपको बता दें कि विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान यह सूचनाएं मिल रही थी कि जिले में बड़े पैमाने पर एक्सपायरी बीयरों को खपाया जा रहा है, जिसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए एक्सपायरी बीयरों को नष्ट करने का फरमान जारी किया था.







