
कोडरमा: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत जानपुर गांव में बीती रात गांव के ही दुर्गा पूजा मंडप के समीप गोकशी की घटना के बाद दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति उत्पन् हो गयी है. बुधवार की सुबह घटना की तस्वीर वायरल होने के एक समुदाय को लोगों में गुस्सा दिखा. लोग दूसरे समुदाय के लोगो की दुकान व मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों के बीच आपसी झ़ड़प भी हुई. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने बडी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ले रही है. इधर माहौल को शांत करने के लिए दोनों समुदाय के बीच बातचीत और आपसी सौहार्द कायम रखने का प्रयास भी चल रहा है. इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने आक्राोश जताया है. पुलिस सामान्य स्थिति बनाने के प्रयास में जुटी है.







