
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह धालभूमगढ़ प्रखंड की वरीय प्रभारी पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह और धालभूमगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने बुधवार को कनास पंचायत में संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान टीसीबी, आम बागवानी योजना और लंबित प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया. मौके पर आवास के लाभुकों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, साथ ही सबर परिवारों से मिलकर उन्हें मिलने वाली खाद्यान्न और राशन की जानकारी ली. सबर परिवारों ने पदाधिकारियों को उनके बच्चों को दी गई वैक्सीनेशन के बारे में भी बताया. मौके पर प्रखंड समन्वयक सजल खां, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रखाल चन्द्र पाल, पंचायत सचिव हरी राम दास, रोजगार सेवक शांतनु जेना समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खलखो के द्वारा ऊपरशोली में भवानी शंकर महतो के पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया. शिकायत प्राप्त हुई थी कि पीडीएस डीलर भवानी शंकर महतों लाभुकों में कम मात्रा में राशन वितरण करते हैं जिसकी जांच की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पाया कि स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया गया था, साथ ही गोडाउन में भी रख रखाव उचित तरीके से नहीं किया जा रहा था. प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक सभी पंजी संधारण हेतु पीडीएस डीलर को कड़ी चेतावनी दी गई तथा तय मात्रा में ही राशन वितरण का निर्देश दिया गया.







