
चाकुलिया : बुधवार को चाकुलिया नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव विधायक समीर महंती से मिले. विधायक से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. श्री यादव ने विधायक को नपं क्षेत्र में विकास करने में सहयोग करने की बात कही. कहा कि सभी के साथ और सहयोग से ही नगर पंचायत क्षेत्र का विकास संभव है. मौके पर पतित दास,अमर हांसदा,मिथुन कर,शुभदीप दास, सरोज जेना,आशीष ज्योति, झन्टु भोल समेत अन्य उपस्थित थे.















