• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 4, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cabinet-meeting-झारखंड के कैबिनेट बैठक में 37 प्रस्तावों को मंजूरी, लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के बस, टेम्पो, ट्रक, ट्रेलर समेत सभी गाड़ियों के टैक्स माफ, आवास बोर्ड के पुराने हो चुके बिल्डिंग नये सिरे से बनेंगे, बिरसानगर-बागुनहातू जलापूर्ति योजना के लिए 30 करोड़ की मंजूरी, पेंशन मिलने की तारीख बदली गयी, गरीबों को दस रुपये में साल में मिलेगा दो-दो साड़ी-धोती, जानिये क्या-क्या प्रस्ताव पारित हुआ

October 16, 2020
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग शुक्रवार को समाप्त हुई, जिसमें 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसमें सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया कि जितने भी व्यवसायिक वाहन ट्रक, ट्रेलर, टेम्पो, बस समेत अन्य वाहन है, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स लॉकडाउन के दौरान का नहीं लगेगा. 24 मार्च के बाद से जब तक उनके परिचालन को मंजूरी दी गयी, तब तक का टैक्स लोगों को नहीं देना होगा. इससे इन गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत मिली है. इसके अलावा कई सारे फैसले लिये गये. ( नीचे पढ़े कैबिनेट की पूरी बैठक का फैसला. )

कैबिनेट के फैसले एक नजर में :

  1. मेरू कैंटीन में मिल सकेगा टैक्स फ्री शराब
  2. आवास बोर्ड की नीतियों में तीन संशोधन किये गये है, जिसके तहत जो बिल्डिंग पुरानी है, उसको तोड़कर नये सिरे से बनाया जायेगा जबकि नये सिरे से बिल्डरों की तर्ज पर उसका ले आउट बनाकर नक्शा पारित कराकर बनाना होगा.
  3. जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत बिरसानगर-बागुनहातू जलापूर्ति योजना (मोहरदा जलापूर्ति योजना जिसको कहा जाता है) उसके द्वितीय फेज के काम के लिए 30 करोड़ 19 लाख रुपये की मंजूरी दी गयी है.
  4. 15 अगस्त को झारखंड सरकार के नये पहचान लोगो को मंजूरी दी गयी.
  5. राज्य सरकार की ओर से गरीबों को दस रुपये में साल में दो-दो धोती और साड़ी देने की योजना शुरू की गयी है. इस साल एक-एक साड़ी और धोती की जायेगी, जिसका नाम सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना रखा गया है. इसके तहत राशन की दुकानों से लोग दस रुपये में साड़ी और धोती दस दस रुपये में ले सकेंगे.
  6. राज्य की 55 सड़कों को बनाने के लिए राज्य सरकारक 97 करोड़ रुपये का कर्ज नाबार्ड से लेगी, जिसको मंजूरी दी गयी.
  7. अब पेंशन का भुगतान की तारीख को बदला गया है. इसके तहत हर माह की 25 तारीफ से लेकर माह के अंतिम दिन तक लोगों को पेंशन मिल जाया करेगा.
  8. कोषागार नियमावली में संशोधन किया गया है.
  9. झारखंड टेक्निकल सर्विस के कर्मचारियों का सामान्य वेतन मिलेगा.
  10. विधानसभा के मानसून सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दी गयी.
  11. झारखंड सहायक अथर्मिक संवर्ग नियुक्ति और प्रोन्नति और अन्य सेवा शर्तों संशोधित नियमावली को मंजूरी दी गयी. इसके तहत स्टाफ सेलेक्शन कमेटी बहाली करेगी, जिसको मंजूरी दी गयी.
  12. नगर विकास और आवास विभाग को रांची स्मार्ट सिटी के विकास के लिए भूमि आवंटन के लिए झारखड लैंड एलॉटमेंट डिस्पोजल को स्वीकृति दी गयी.
  13. सुप्रीम कोर्ट के लिए अधिवक्ताओं के पैसे में बढ़ोत्तरी की गयी.
  14. अंतरराज्यीय समेत तमाम मंझोले वाहनो, स्कूल सिटी बसों, झारखंड के मार्ग कर (रोड टैक्स) का लॉकडाउन का परिचालन बंद किया गया था, उसके टैक्स को माफ किया गया है. इसके तहत 10 करोड़ 12 लाख रुपये टैक्स को माफ किया गया है.
  15. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने और विकास के लिए रांची के एचइसी द्वारा नगर विकास विभाग को हस्तांतरित की जाने वाली 306 एकड़ भूमि में से 137 एकड़ भूमिक का राजस्व भूमि सुधार विभाग जरेडा द्वारा कोल कैपिटल एरिया विकसित करने के लिए अदला बदली की जायेगी.

कैबिनेट का फैसला

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अथवा सरकार द्वारा प्राधिकृत अन्य चयन प्राधिकार द्वारा संचालित प्रतियोगिता परीक्षाओं में झारखंड राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम अहर्ता अंक 40% निर्धारित किए जाने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

  • झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा WP (S) NO 646/2010, झारखंड लेबर सर्विस (टेक्निकल) एसोसिएशन एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य में पारित न्यायादेश एवं इससे उदभूत अवमाननावाद Cont.Case No.689/2018 के अनुपालनार्थ झारखंड लेबर सर्विस (टेक्निकल) संवर्ग के पदों का वेतनमान/ग्रेड-पे के संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • झारखंड कोषागार संहिता के नियम 205 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • सीमा सुरक्षा बल, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु हजारीबाग द्वारा संचालित कैंटीन में जवानों के उपयोग के लिए खरीदी/बिक्री किए जाने वाली ‘शराब’ को मूल्यवर्धित कर से विमुक्ति प्रदान करने के बिंदु पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।
  • ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) द्वारा RIDF-XXV के तहत 58 – ग्रामीण पथ परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 9762.76 लाख रुपये के ऋण आहरण की स्वीकृति दी गई।
  • सर्वोच्च न्यायालय में राज्य सरकार का पक्ष रखने हेतु श्री फली एस नरीमन, वरीय अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय एवं डॉ अभिषेक मनु सिंघवी, वरीय अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय के शुल्क निर्धारण की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
  • कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए विशेष परिस्थिति में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभागान्तर्गत सभी पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों के प्रथम सेमेस्टर पॉलिटेक्निक तथा अभियंत्रण महाविद्यालयों के तृतीय सेमेस्टर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मापदंड अनुसार निर्धारित इंट्री लेवल क्वालिफिकेशन से संबंधित क्वालीफाइंग एग्जामिनेशन के प्राप्तांक के आधार पर नामांकन प्रक्रिया अपनाए जाने हेतु स्वीकृति दी गई।
  • शैक्षणिक वर्ष 2019-20 से विभगान्तर्गत अभियंत्रण महाविद्यालयों में नामांकन हेतु अलग से झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने के स्थान पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (मैन) के रैंक के अनुसार ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से संस्थान एवं सिट आवंटन की व्यवस्था लागू करने की स्वीकृति दी गई।
  • झारखंड राज्य आवास बोर्ड (आवासीय भू संपदा का प्रबंधन एवं निस्तार) नियमावली, 2004 (यथा संशोधित 2017) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बिरसानगर-बागूनहातू जलापूर्ति योजना हेतु द्वितीय पुनरीक्षित प्राक्कलन कुल रुपए 30 करोड़ 19 लाख 39 हजार मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति एवं अतिरेक राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत झारखंड राज्य सरकार के राज्य संप्रतीक (STATE EMBLEM) में आंशिक संशोधन करते हुए नए राज्य संप्रतीक (STATE EMBLEM) को अंगीकृत करने की घट्नोत्तर स्वीकृति दी गई।
  • राज्य सरकार द्वारा “सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना” के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्य के सभी पात्र गृहस्थ एवं अंत्योदय अन्न योजना के लाभुक परिवारों को 6 माह के अंतराल पर 1 वर्ष में दो बार तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक बार एक धोती/लूंगी एवं एक साड़ी प्रति परिवार रुपए 10/- प्रति धोती/लूंगी एवं रु 10/- प्रति साड़ी की अनुदानित दर पर वितरण करने की स्वीकृति दी गई।
  • नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड का संचालन व प्रबंधन की अवधि दिनांक 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2024 तक विस्तारित किए जाने एवं इसके निमित मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) प्रारूप की स्वीकृति तथा झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 261 (b) एवं नियम 332 को योजना सह वित्त विभाग (वित्त प्रभाग) झारखंड के शर्तों के साथ शिथिल करते हुए झारखंड मिल्क फेडरेशन को पीएल खाता में दिए जाने वाले ग्रांट को झारखंड मिल्क फेडरेशन के बचत बैंक खाता में हस्तांतरित कराने की स्वीकृति दी गई।
  • पंचम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मानसून) सत्र ( दिनांक 18-09 2020 से 22-09-2020) के सत्रावसान की स्वीकृति दी गई।
  • झारखंड आप्थाल्मिक सहायक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) संशोधित नियमावली, 2020 के गठन की स्वीकृति दी गई।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के संकल्प संख्या-5343, रांची दिनांक 25 अक्टूबर 2019 द्वारा निर्गत रांची स्मार्ट सिटी के क्षेत्र आधारित विकास में भूमि आवंटन हेतु झारखंड स्मार्ट सिटी लैंड एंड अदर फिक्स्ड ऐसेट (यूटिलाइजेशन एलॉटमेंट एंड डिस्पोजल) रूल्स 2019 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • नोबेल कोरोना वायरस से जनित विषम परिस्थिति में अव्यवहृत अंतर राज्य तथा समस्त मंजिली वाहनों, स्कूल बसों, सिटी बसों (समस्त माल वाहनों एवं उक्त अवधि में व्यवहृत वाहनों को छोड़कर) का झारखण्ड मार्ग कर से छूट प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई।
  • रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास बनाने एवं अन्य विकासात्मक कार्यों हेतु मेसर्स भारी अभियंत्रण निगम लिमिटेड द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग को हस्तांतरित की जाने वाली 306.86 एकड़ भूमि में से 137.08 एकड़ भूमि का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार (जिस पर जीआरडीए द्वारा रांची कोर कैपिटल एरिया विकसित करने का कार्य किया जा रहा है) के पक्ष में भूमि हस्तांतरण (अदला बदली) एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा पीएमएवाई (यू) के तहत एवं अन्य आवासीय एवं व्यवसायिक योजनाओं के निर्माण हेतु सशुल्क झारखंड राज्य आवास बोर्ड को हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।
  • राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की अधिसूचना संख्या 760/निo राo दिनांक 15 दिसंबर 2017 द्वारा निर्गत झारखंड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन प्रारूपक सेवा (संवर्ग, भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली 2017 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की अधिसूचना संख्या 759/ निoराo दिनांक 12 दिसंबर 2017 द्वारा निर्गत झारखंड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन मोहरिर सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त नियमावली 2017 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

*★ राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की अधिसूचना संख्या 758/निo राo दिनांक 15 दिसंबर 2017 द्वारा निर्गत झारखंड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन मुंसरीम सेवा संवर्ग, (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली 2017 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

  • राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, झारखंड के लिए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।
  • रांची स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत रांची में स्मार्ट सिटी बनाने हेतु मेसर्स भारी अभियंत्रण निगम लिमिटेड के द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड को प्राप्त 647.08 एकड़ भूमि को रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के पक्ष में हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई।
  • आदर्श विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य के 80 विद्यालयों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय एवं प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर 4416 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु संलख उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई।
  • रांची शहर में निर्माणाधीन 4 मुख्य पथों के समग्र विकास योजना के कार्यान्वयन हेतु सर्वश्री जुडको लिमिटेड के द्वारा संबंधित संवेदक के साथ किए गए इकरारनामा को समाप्त करने/ योजना के कार्य क्षेत्र को सीमित करने तथा इन योजनाओं को बंद करने की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य स्तरीय अनुसूचित दर तैयार करने हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीडियोर गठित करने की स्वीकृति दी गई।
  • WP (s) No 426/2004 एवं अवमाननावाद संख्या 211/2009 में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 29 मार्च 2019 को पारित न्यायादेश के अनुपालन में राज्य के राजकीय वर्गीकृत प्रमंडलीय, जिला केंद्रीय एवं अनुमंडलीय पुस्तकालय के कर्मियों का वेतन भुगतान के लिए वेतन अनुदान की पुनरीक्षित दर एवं महंगाई भत्ता की स्वीकृति दी गई।
  • ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) द्वारा RIDF-XXVI के तहत 50-ग्रामीण पुल परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं कार्य हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड से 13532.20 लाख रुपए के ऋण आहरण की स्वीकृति दी गई।
  • रांची जिला अंतर्गत अंचल नगड़ी मौजा मुड़मा के विभिन्न खातों एवं प्लॉटों में अंतर्निहित कुल रकबा 2.09 एकड़ भूमि कुल देय राशि 8 करोड़ 18 लाख 87 हजार 203 रुपए मात्र की अदायगी पर सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स भारत सरकार के कार्यालय भवन के निर्माण हेतु कमिश्नर ऑफ सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स रांची को सशुल्क स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई।
  • धनबाद जिला अंतर्गत अंचल निरसा एवं बाघमारा के मौजा बड़ा अमबोना, जामकुदर एवं रघुनाथपुर के विभिन्न प्लॉट में अंतर्निहित कुल रकबा 3.7841 एकड़ भूमि कुल देय राशि 2 करोड़ 41 लाख 21 हजार 959 रुपये मात्र की अदायगी पर डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के विशेष रेलवे लाइन निर्माण हेतु भारतीय रेलवे के पक्ष में सशुल्क स्थाई भू हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।
  • धनबाद जिला अंतर्गत अंचल निरसा के मौजा दूधिया पानी के अंतर्गत कुल रकबा 4.0820 एकड़ भूमि कुल देय राशि 67 लाख 21 हजार 141 रुपये मात्र की अदायगी पर डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के विशेष रेलवे लाइन निर्माण हेतु भारतीय रेलवे के पक्ष में सशुल्क स्थायी हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।
  • धनबाद जिला अंतर्गत अंचल निरसा, मौजा माड़मा, एलाकेंद्र एवं नारीपहाड़ी अंतर्गत कुल रकबा 0.215 एकड़ भूमि कुल देय राशि 15 लाख 44 हजार 260 रुपये मात्र रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अदायगी पर DFCCIL, विशेष रेलवे लाइन निर्माण हेतु DFCCIL, रेल मंत्रालय भारत सरकार को सशुल्क स्थाई भू हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।
  • कोडरमा जिला अंतर्गत अंचल जयनगर मौजा गोहाल अंतर्निहित कुल रकबा 0.407 एकड़ भूमि कुल देय राशि 27 लाख 74 हजार 868 रुपए मात्र रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अदायगी पर डीएफसीसीआईएल विशेष रेल परियोजना हेतु विशेष रेल परियोजना डीएफसीसीआईएल भारत सरकार को सशुल्क स्थाई भू हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई।
  • विभागीय राज्यादेश संख्या 964/राo दिनांक 8 मार्च 2019 को विलोपित करते हुए दुमका जिला अंतर्गत अंचल दुमका मौजा शहरघाटी अंतर्निहित कुल रकबा 5.73 एकड़ भूमि कुल देय राशि 1 करोड़ 20 लाख 24 हजार 753 रुपए मात्र की अदायगी पर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम निर्माण हेतु भारतीय खाद्य निगम के साथ 30 वर्षों के लिए नवीकरण विकल्प के साथ सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई।
  • खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार बाजार फिश नियमावली 2010 के अध्याय-II के नियम 20 (क) में निहित प्रावधान के आलोक में प्राधिकार द्वारा राजकीय कोष में जमा राशि का 80% प्राधिकार को भी मुक्त किए जाने के विरोध झारखंड आत्मिक ता निधि से कुल रुपए 20 करोड़ मात्र अग्रिम की स्वीकृति दी गई
  • राज्य मंत्रीपरिषद द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को आहूत मंत्रिपरिषद की बैठक में श्री हाजी हुसैन अंसारी, माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा निबंधन विभाग झारखंड सरकार के दिनांक 03 अक्टूबर 2020 को हुए आकस्मिक निधन पर मंत्रिपरिषद द्वारा शोक प्रकट किया गया एवं गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सादगी के प्रतिमूर्ति श्री अंसारी झारखंड आंदोलन के अग्रणी एवं लोकप्रिय नेता तथा सच्चे जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने 1995 से लगातार विधायक/ मंत्री के रूप में जनता एवं राज्य की महती सेवा की। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए उनके परिजनों को दुःखद घड़ी में इस वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
  • राज्य मंत्रीपरिषद द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को आहूत मंत्रीपरिषद की बैठक में श्री रामविलास पासवान, माननीय केंद्रीय मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 09.10. 2020 को असामयिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुःख प्रकट किया गया तथा इसे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। मंत्रिपरिषद ने स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा देश के विकास हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए उनके परिजनों को दुःखद घड़ी में इस वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी
खबर

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

November 4, 2026
tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई
खबर

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

November 4, 2026
jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित
खबर

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

November 4, 2026
Next Post
Jharkhand : कोर्ट के आदेश पर गुटखा खरीद कर ले आया कर्मचारी, तब जज ने खाद्य सचिव से किया सवाल-क्यों हवाई किले बनाते हैं अधिकारी

Jharkhand : कोर्ट के आदेश पर गुटखा खरीद कर ले आया कर्मचारी, तब जज ने खाद्य सचिव से किया सवाल-क्यों हवाई किले बनाते हैं अधिकारी

Saraikela : गम्हरिया में पकड़ाया मवेशियों से भरा वाहन, लोगों ने किया पुलिस के हवाले, हंगामा

Saraikela : गम्हरिया में पकड़ाया मवेशियों से भरा वाहन, लोगों ने किया पुलिस के हवाले, हंगामा

Jamshedpur-rural-suicide : चाकुलिया नया बाजार मल्लिक पाड़ा के युवक ने घर में की आत्महत्या

Jamshedpur-rural-suicide : चाकुलिया नया बाजार मल्लिक पाड़ा के युवक ने घर में की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को जमशेदपुर के जुगसलाई में...

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान...

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) की ओर से बुधवार 4 नवंबर को आयोजित एक समारोह में कंपनी...

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर...

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया. कार्यक्रम...

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 35 वर्षीय...

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में बुधवार को छठे संस्करण के अंतरविद्यालयी कार्यक्रम इकोनोविस्टा 2के 26 का आयोजन किया गया....

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर धार्मिक उत्साह और...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News