
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के नयाबजार निवासी सपन मल्लिक( 39) नामक युवक ने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और पत्नी अपने मयके चली गई हैं. इससे परेशान होकर घर पर उसने आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों ने कहा कि शाम में घर पर कोई भी पुरुष नहीं था और सभी अलग-अलग रहते हैं. शाम में सपन मल्लिक ने कब गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की, किसी को कुछ पता नही चल पाया. शाम के सात बजे परिजनों को मालूम चला कि उसने घर के कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाना को दे दी है.






