
Saraikela : सरायकेला जिले के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप मवेशियों से भरा ट्रक स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वैसे काफी देर तक सड़क पर हंगामा जारी रहा. जहां थोड़ी देर के लिए लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उतपन्न हो गई. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ ने सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे को मौके पर भेजा. जहां घंटों मशक्कत के बाद गौ रक्षकों से गायों से भरे ट्रक को छुड़ाते हुए उसे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका. वैसे एक पिकअप वैन को आदित्यपुर थाना ले जाया गया. जिसमें तीन मवेशी लदे थे. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
बताया जाता है, कि रामगढ़ में बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों को पकड़ा गया था. जिसे चाकुलिया स्थित गौशाला ले जाया जा रहा था. इसी बीच स्थानीय गौ रक्षकों को किसी ने गौ तस्करी की सूचना दे दी जिसके बाद गौ रक्षकों ने मवेशियों से भरे ट्रक को धर दबोचा हालांकि इसके पीछे का कारण कुछ और ही बताया जा रहा है. बताया जाता है कि मवेशियों से भरे ट्रकों में भरे जानवरों को पिकअप वैन में लोड किया जा रहा था. जिस पर गौ रक्षकों को शंका हुई. उसके बाद गौरक्षक आक्रोशित हो उठे. और हंगामा करने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.







