
जमशेदपुर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस वर्ष आयोजित नीट की परीक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को कर दी. इस परीक्षा में शहर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है. शहर की छात्रा संध्या कुमारी ने इस परीक्षा में 618 अंक हासिल कर सफलता हासिल की है. वहीं स्मृति कुमारी ने 615 तथा विभु उत्कर्ष ने 610, शिवम मोदक ने 607 तथा जास्मीन साहा ने 574 अंक अर्जित किये हैं. इनके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
ओड़शा के शोएब आफताब को शत-प्रतिशत अंक
इस इस साल नीट परीक्षा में शोएब आफताब ने टॉप किया है. शोएब ने नीट की परीक्षा में 720 में से 720 अंक पाकर इतिहास रच दिया है. शोएब ने इसके अलावा दूसरा इतिहास ओड़िशा में पहली बार नीट टॉपर बनकर भी रचा है. फिलहाल टॉपर की लिस्ट अभी एनटीए की ओर से औपचारिक रूप से जारी होना बाकी है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET 2020 परीक्षा 13 सितंबर को कोविड -19 महामारी के बीच आयोजित की थी. इसके अलावा, NEET UG आंसर की 26 सितंबर को जारी की गई थी. परीक्षा का आयोजन कोरोना संकट के बीच किया गया. ऐसे में इस साल विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा मुफ्त परिवहन और आवास की घोषणा की गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार इस बार परीक्षा में कोरोना पॉजिटिव छात्र हिस्सा नहीं ले पाए थे. इसे लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालकर गुहार लगाई थी.







