जमशेदपुर : करीम सिटी कालेज, मानगो कैंपस के इंटरमीडिएट सेक्सन में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आन-लाइन इन्डक्सन क्लास का आयोजन किया गया। इसमें कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया था। प्रिंसपल डा मो रेयाज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उनकी हौसला आफ़ज़ाई की। प्रोफेसर इंचार्ज डा अनवर अली ने कालेज के नियम-कानून तथा अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी अनिवार्यता से बच्चों को अवगत कराया एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दी। सोमवार से आनलाइन क्लास आरंभ होने के बारे में भी बताया। सारा कार्यक्रम सैयद साजिद परवेज़ और मो शाजेब द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में डा जफीरउलहक, डा आफताब आलम खान, डा फक्करूद्दीन अहमद, डा मोइज अशरफ, प्रो फिरोज खान और अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।







