
जमशेदपुर: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का एक अलग ही महत्व होता है. यहां की भव्यता अपने आप में अलग स्थान रखती है. इसी कड़ी में एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी ने रविवार को भूमि पूजन किया. आपको बता दें, कि इस पूजा कमेटी के संरक्षक राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास हैं. इस साल कमेटी ने राज्य सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूजा का आयोजन करने का फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका पालन किया जाएगा. विदित हो कि हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा इस साल पाबंदियों के बीच मनाने की तैयारी चल रही है. दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है. इस साल सरकारी बाध्यताओं और कोरोना के खौफ को ध्यान में रखते हुए पूजा समितियां पंडालों का निर्माण करा रही है.















