Adityapur : जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने कांग्रेस नेत्री लक्खी कुमारी की शिकायत पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में कांग्रेसी नेता हरिकृष्ण सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गौरतलब है कि बीते 2 महीनों से कांग्रेस नेत्री हरि कृष्ण पर शादी का दबाव बना रही थी. रजिस्ट्रार के समक्ष दोनों पक्ष की सहमति पर शादी के लिए आवेदन भी दिया गया था, लेकिन 3 डेट लैप्स होने के बाद भी जब हरि कृष्ण सिंह रजिस्ट्रार के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तब लक्खी कुमारी ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
वही आदित्यपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराते हुए कोर्ट में बयान कलम बंद कराया उसके बाद आरोपी कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वैसे इस पूरे घटनाक्रम में बीते 2 महीनों से जिला कांग्रेस में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा. जहां लक्खी कुमारी ने कांग्रेस के हर बड़े नेताओं के पास इंसाफ का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. खैर कानून के घर से लखी को इंसाफ की उम्मीद है. आदित्यपुर पुलिस ने अपना काम कर दिया अब न्यायालय को अपना काम करना है. वैसे जिन धाराओं के तहत कांग्रेस नेता गिरफ्तार किए गए हैं, उसमें जमानत मिलना कोई बड़ी बात नहीं होगी. बहरहाल लकी की शिकायत पर सरायकेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
















