
जगन्नाथपुर: दुर्गा पूजा के मद्देनजर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने रविवार को शिव मंदिर दुर्गा पूजा व राम मंदिर दुर्गा पूजा स्थलों का दौरा किया. इस दौरान थानेदार ने पूजा स्थलों पर आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए.थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने सरकार के द्वारा इस बारे में जारी गाइड लाइन से दुर्गा पूजा समिति के लोगों को अवगत कराते हुए सादगी के साथ पूजा मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना को लेकर चार फीट ऊंचाई की मां दुर्गे की प्रतिमा रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी तरह के थीम पर कोई पंडाल या मंडप नहीं बनाना है. पंडाल या आसपास के इलाके में लाइटिंग करने पर पाबंदी है.थाना प्रभारी ने कहा कि विसर्जन जुलूस भी नही निकालना है. सिर्फ प्रशासन जहां तय करेगा, वहां सादगी के साथ जाकर मूर्ति विसर्जित किया जाएगा. इस अवसर पर श्री राम महावीर मंदिर के अध्यक्ष संतोष गुप्ता सचिव अमोद साहु, तरुण प्रजापति, पंकज गुप्ता, मूर्तिकार लोटन तथा शिवमंदिर पूजा समिति के सचिव दीपक बेहरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.















