
चाईबासा: टोंटो थाना क्षेत्र में बीती रात डकैती की योजना बनाते तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही जंगल का फायदा उठाते हुए पांच लोग फरार हो गए. पुलिस ने टोंटो थाना में एक मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए आठ लोग योजना बना रहे थे. इसी बीच पुलिस वहां पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही जंगल का फायदा उठाते हुए पांच बदमाश भाग निकले. जबकि पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टोन्टों थाना क्षेत्र अन्तर्गत तालाबुरू जंगल के पास मुख्य सड़क से सटे कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक झींकपानी अंचल, थाना प्रभारी टोन्टों, हाटगम्हरिया, झींकपानी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल समय करीब 11.30 बजे रात्रि घटनास्थल पहुंचे. सभी अपराधी सड़क के किनारे हथियार से लैश होकर बैठे थे. जैसे ही पुलिस की गाड़ी को देखा तो वे लोग भागने लगे. भागने के कम में तीन को पुलिस पकड़ा एवं पांच अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.















