
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए. इस मामले में देवर राजा यादव ने अपनी भाभी नीतू देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. इधर जब परिवार के अन्य लोग नीतू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए तो वहां भी अस्पताल की लचरता को देखते हुए जमीन पर लेटा कर ही उसका इलाज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार दो गज की जमीन के लिए ममेरे भाइयों में काफी दिनों से विवाद है. मामले में कई बार सीतारामडेरा थाना में शिकायत भी की गई है. सोमवार को भी विवाद हुआ जिसमें नीतू देवी घायल हो गई. मारपीट करने वाला आरोपी राजा यादव फरार बताया जा रहा है.







