
जमशेदपुर: बीते 5 दिनों से चले आ रहे चांडिल के भुइयांडीह स्थित रिनोवीजन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन और कामगारों के बीच विवाद सोमवार को समाप्त हो गया है. डीएलसी कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के तहत बोनस, न्यूनतम मजदूरी व पहचान पत्र सहित वेतन से सम्बंधित सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया. जहां दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई. आपको बता दें कि उक्त कंपनी के 55 कामगार हड़ताल पर चले गए थे. जिसके बाद प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों ने डीएलसी के यहां शिकायत दर्ज कराई थी. जहां आज सुनवाई के बाद आपसी सहमति से फैसला लिया गया. वही फैसला आते ही कामगारों के बीच खुशी देखी गयी.







