
जमशेदपुर : जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में 4 फीट से ज्यादा का मूर्ति की स्थापना करने से रोक दिया गया है तो मेला का भी आयोजन नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद इस साल भी दुर्गा पूजा के दौरान 22 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर तक के लिए यातायात व्यवसथा में बदलाव किया गया है. इसके तहत हर दिन सुबह 11 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक यातायात व्यवस्था के अलावा मार्ग परिवर्तन और वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. यह व्यवस्था मूर्ति विसर्जन तक जमशेदपुर में लागू रहेगी. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)
जानें क्या होगी व्यवस्था :
- मानगो से आने वाले ऑटो रिक्शन मानगो बस स्टैंड चौक से सीधे एमजीएम अस्पताल होते हुए साकची शितला मंदरि होकर आमबगान के रास्ते से दिल्ली दरबार होटल साकची के रास्ते होते हुए सीधे साकची गोलचक्कर जायेगी. इसी प्रकाश साकची से मानगो जाने वाली ऑटो रिक्शा बंगाल क्लब से सीधे किताब लाइन, ओल्ड कोर्ट मोड़ से मैरिन ड्राइव मोड़ होते हुए केवल पुराने पुल के रास्ते ही मानगो की ओर जायेगी. दोनं सड़क पर ऑटो के लिए वन वे व्यवस्था र हेगी. नया पुल से एमजीएम अस्पताल के रास्ते मानगो की ओर कोई भी ऑटो रिक्शा मानगो पुल की ओर नहीं जायेगी, क्योंकि यह दंडनीय है.
- साकची गोलचक्कर से साकची होटल दिल्ली दरबार के रास्ता से आमबगान मैदान जाने वाली सड़क वन वे होगा. इस सड़क पर दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया छोटे वाहन आमबगान के रास्ते से केवल साकची गोलचक्कर आ सकती है, लेकिन साकची गोलचक्कर से आमबगान की ओर जाना वर्जित और दंडनीय है. साकची से ग़ामबगान जाने के लिए साकची गोलचक्कर से सीधे वो चाइना होटल बंगाल क्लब के पास से दाहिना मुड़कर जाना है या साकची गोलचक्कर से सीधे बारीडीह जाने वाली स्ट्रेट माइल रोड से ठाकुरबाड़ी रोड या लाइन टैंक रोड से ही मुड़कर आमबगान की ओर जायेगी.
- बारीडीह, सिदगोड़ा, भालुबासा की ओर से साकची, मानगो, डिमना की ओर जाने वाले तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का मार्ग साकची न्यू बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा से होकर टेलीफोन एक्सचें ज रोड होते हुए जायेंगे.
- बारीडीह, सिदगोड़ा, भालुबासा, एग्रिको, टेल्को और गोलमुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दोपहिया वाहन को छोड़कर मानगो पुल के दक्षिम भाग से भुइयांडीह मार्ग से होकर जायेगी.
- साकची मानगो से बारीडीह, सिदगोड़ा, भालुबासा, एग्रिको, टेल्को और गोलमुरी की ओर से जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (दो पहिया वाहन को छोडकर) मानगो पुल के दक्षिण भाग से भुइयाडीह मार्ग से होकर जायेगी.
- मानगो बस स्टैंड की ओर से भुइयांडीह पूजा पंडाल में जाने वाले वाहनों के लिए शमशान घाट से पहले दाहिने तरफ खाली जगह में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है और एग्रिको, एनएमएल चौक की तरफ से भुइयाडीह पूजा पंडाल में जाने वाले वाहनों के लिए गैस गोदाम और गैरेज की खाली पड़ी जमीन में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
- गोलमुरी, बर्मामाइंस से आने वाले वाहनो की पार्किंग की व्यवस्था आरडी टाटा गोलचक्कर के पास 407 स्टैंड पर की गयी है.
- बिष्टुपुर से साकची आने वाली दोपहिया वाहन और गोलमुरी से आने वाले वाहन 9 नंबर स्टैंड से सीधे साकची सुपरवाइजर फ्लैट के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
- छोटे सभी प्रकाश के वाहन खरकई पुल से आदित्यपुर की ओर जायेगी. आदित्यपुर में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है.
- सुंदरनगर परसुडीह रेलवे स्टेशन टाटानगर, जुगसलाई, बिष्टुपुर, आदित्यपुर की ओर से साकची जाने वाली सवारी वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था साकची रवींद्र भवन के पास, सरकारी बस स्टैंड राजकीय बस स्टैंड, पुराना कोर्ट मोड़ के बगल में विवेकानंद स्कूल मैदान के पास और भुइयांडीह में की गयी है. ये सभी वाहन वोल्टास गोलचक्कर बिष्टुपुर से मेन रोड बिष्टुपुर लाइट सिग्नल, तलवार बिल्डिंग, जुस्को ऑफिस गोलचक्कर से स्ट्रेट माइल रोड होते हुए सरकारी राजकीय बस पड़ाव भुइयांडीह पर पहुंचेंगे और वापसी में उपरोक्त मार्ग का ही इस्तेमाल करेंगे.
- टेल्को, गोलमुरी, रेलवे ओवरब्रिज, बर्मामाइंस से साकची आने वाली सवारी गाड़ियां केरला समाजम स्कूल नौ नंबर टैक्सी स्टैंड साकची के समीप तक आवागमन करेंगे. उसके आगे वाहनों का जाना बंद रहेगा.
- कदमा थाना से रानीकूदर पूजा पंडाल की ओर से किसी भी तरह के वाहन का परिचालन नहीं होगा और दोपहिया वाहनों की पार्किंग कदमा थाना के सामने मैदान में और गणेश पूजा मैदान में बीएच एरिया तीन मुहानी मोड़ के पास होगी.
- सोनारी से कदमा आने वाले वाहनं कदमा सोनारी लिंक रोड से होकर आना जाना करेंगी.
- रानीकूदर दुर्गा पूजा पंडाल और बिष्टुपुर, आदित्यपुर, शास्त्रीनगर की ओर आने वाले वाहनों का पड़ाव की व्यवस्था धोबी घाट कदमा में की गयी है.
- बिष्टुपुर, साकची की ओर से रंकिणी मंदिर कदमा और रानीकूदर पूजा पंडाल जाने वाले वाहन जुस्को ऑफिस गोलचक्कर से धातकीडीह होते हुए गणेश पूजा मैदान कदमा के समीप स्थित ट्रैंग्यूलर मोड तक आना जाना करेंगे. गणेश पूजा मैदान कदमा में वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था की गयी है. कदमा गणेश पूजा मैदान से कदमा और बिष्टुपुर गोपाल मैदान की ओर आने वाले वाहन कदमा, सोनारी लिंक रोड होकर सर्किट हाऊस गोलचक्कर से जाया करेंगे.
- कदमा रामदास भट्ठा पुलिलाय से होकर कोई भी वाहन रानीकूदर की ओर नहीं जायेंगे.
- गोलमुरी मुख्य सड़क से टेल्को की ओर जाने वाले वाहन (दो पहिया, कार और ऑटो रिक्शन को छोड़कर) नीलडीह गोलचक्कर से ट्यूब डिवीजन वाले रोड होते हुए मनीफीट और जोजोबेड़ा की ओर जायेगी और गोविंदपुर ममोड़ होते हुए हुडको की ओर टेल्को और बिरसानगर की ओर जायेगी.
- टेल्को मेन गेट से लेबर ब्यूरो गोलचक्कर तक कोई भी वाहन की पार्किंग मुख्य सड़क पर नहीं होगी.
- टेल्को थाना मोड़ यानी बी रोड से भी वाहन पंडाल की ओर नहीं जायेगी साथ ही टेल्को नामदा बस्ती से आनने वाले वाहनों की कोई पार्किंग पूजा पंडाल के सामने वाले सड़क पर नहीं होगी.
- टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर से सामने फुटबॉल मैदान टेल्को के समीप केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग होगी. अन्य वाहनों की पार्किंग टेलको कैंटीन गेट की तरफ स्थित सटेट बैंक और सेंट्रल बैंक के नजदीक सड़क और सीटीएस बस पड़ाव का मैदान में होगा.
- टेल्को क्लब की ओर से लेबर ब्यूरो गोलचक्कर की ओर कोई वाहन नहीं जायेगी, सिर्फ दोपहिया वाहन को जाने की इजाजत होगी.
- टेल्को गुरुद्वारा रोड से सबुज कल्याण केंद्र, टेल्को होते हुए कोई वाहन लेबर ब्यूरो गोलचक्कर की ओर नहीं जायेगी.
- जोजोबेड़ा टीओपी मोड़ से कोई भी भारी गाड़ी नहीं जायेगी.
- बर्मामाइंस एनएमएल गोलचक्कर से कोई भी वाहन बर्मामाइंस थाना की ओर नहीं जायेगी. इसी प्रकाश बर्मामाइंस गोलचक्कर से कोई भी वाहन बर्मामाइंस थाना की ओर नहीं जायेगी. इसके अलावा बर्ममाइंस गोलचक्कर रोड पर किसी वाहन की पार्किंग नहीं होगी.
- रेलवे स्टेशन टाटाननगर से बागबेड़ा थाना होते हुए रेलवे फाटक और वीर कुंवर सिंह चौक और बाटा चौक जुगसलाई की तरफ से भी भारी व्यवसायिक वाहन जुगसलाई बाजार में नहीं जायेगी.
- जुगसलाई बाटा चौक की तरफ से रेलवे फाटक की ओर से कोई भी वाहन नहीं जायेगी. बाटा चौक से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक कोई भी वाहन मुख्य मर्ग पर पड़ाव नहीं करेंगे.
- बर्मामाइंस रेलवे ओवरब्रिज से स्टेशन की ओर से गोलपहाड़ी परसुडीह मेन रोड जाने वाले वाहन खासमहल टेंट हाउस चौक से करणडीह की ओर जायेगी. यह रास्ता वन वे होगा.
- करणडीह परसुडीह की ओर से आने वाले वाहन रेलवे क्लब मोड़ से केंद्रीय विद्यालय होते हुए ट्रेन लाइटिंग डीपो मोड़ से मछुआ गली मुख्य मार्ग होकर जायेगी. वह रास्ता भी वन वे होगा.
- रेलवे ओवरब्रिज स्टेशन की ओर से टेल्को, गोलमुरी और साकची की ओर से जाने वाले वाहन टीआरएफ मोड़ से चूना भट्टा रोड लक्ष्मीनगर रोड, जेमको मोड़, मनीफीट टीओपी, ट्यूब गेट होकर जायेगी. संकटा सिंह पेट्रोल पंप जुगसलख़ी के बगल से रेलवे कॉलोनी सब्जी मंडी जाने वाली सड़क से किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
- साकची, गोलमुरी और टेल्को से ओवरब्रिज स्टेश़ की ओर जाने वाली सभी वाहन एचएसएम गेट और ट्यूब गेट गोलचक्कर बीओसी मोड रोड, बीपीएम हाइ स्कूल मोड़ से होते हुए बर्मामाइंस रेलवे ओवरब्रिज में रास्ते से जायेगी.
- बर्मामाइंस पार्किंग की व्यवस्था बीपीएम हाइ स्कूल के मैदान में की गयी है. सभी वाहनों की पार्किंग उसी मैदान में होगी.
- सोनारी से सर्किट हाऊस एरिया जाने वाले वाहन सोनारी हवाई अड्डा चौक से डीसी आवास होते हुए जायेगी और सर्किट हाउस गोलचक्कर से सोनारी जाने वाले वाहन सीएच एरिया मिलिट्री कैंप वाले मार्ग से होते हुए सोनारी जायेंगे. साथ ही सीएच एरिया दुर्गा पूजा पंडाल आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था लोयला स्कूल खेल मैदान में होगी. सर्किट हाऊस गोलचक्कर के पास कोई भी गाड़ी का पार्क करना दंडनीय है.
- सीएच एरिया, आशियाना गार्डेन सोनारी की तरफ से मिलिट्री कैंप होकर आने वाले वाहन सीएच एरिया रोड नंबर 3 से मुड़कर साकची और बिष्टुपुर की तरफ जायेंगे. सर्किट हाऊस गोलचक्कर पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालु सीएच एरिया रोड नंबर 23 के किनारे-किनारे वाहनों की पार्किंग करेंगे.
- कोई भी भारी वाहन को स्ट्रेट माइल रोड से पारसी मंदिर और पुराना कचहरी मोड़ से एमजीएम अस्पताल चौक और टेलीफोन एक्सचेंज रोड में पार्किंग नहीं की जायेगी क्योंकि वहां पर पार्किंग दंडनीय है. इसी प्रकार बंगाल क्लब से नौ नंबर टैक्सी स्टैंड और टैक्सी स्टैंड से गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर, नीलीह गोलचक्कर से लेबर ब्यूरो टेल्को गोलचक्कर तक और कदमा थाना से रंकिणी मंदिर चौक तक, एनएमएल गोलचक्कर से बर्मामाइंस टैक्सी स्टैंड गोलचक्कर तक, मानगो चौक से बांबे चौक तक और मानगो चौक से पारडीह चौक तक कोई भई भारी वाहन का पड़ाव सड़क पर नहीं रहेगा.
- दुर्गा पूजा पंडाल के लिए 22 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक पीएचडी, बिजली विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी, अग्निशामक गाड़ियों को इस फैसले से मुक्त रखा जायेगा.
- वर्जित स्थानों में शहरी क्षेत्र के अंदर 22 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक आम जनता की गाड़ियों का उल्लेखित मार्गों के अतिरिक्त अन्य मार्गों पर परिचालन पूर्ववत रहेगा.
आम लोगों को क्या करना है यह जानें : - सभी लोग मास्क पहनेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेंगे.
- दोपहिया वाहनों पर डबल सवारी नहीं करेंगे.
- बाइकर्स जानलेवा खेलों को दोपहिया वाहन पर प्रदर्शन ना करें
- तेजी से वाहन ना चलाये और प्रेशर हार्न का प्रयोग ना करें
- चार पहिया वाहनों में काला सीशा का प्रयोग नहीं करेंगे
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे.
- नशे की हालत में वाहन ना चलायें अन्यथा ब्रेथ एनालाइजर से चेक कर जुर्माना वसूला जायेगा साथ ही चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबन हेतु कार्रवाई की जायेगी.
- अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करेंगे. सड़क पर और सड़क के किनारे वाहन को खड़ा नहीं करेंगे अन्यथा दंड के भागी होंगे.
- मैरिन ड्राइव पर भी भारी व्यवसायिक वाहनों का आना जाना 22 से 25 अक्तूबर तक 12 बजे अपराह्न से सुबह 4 बजे तक पूर्णत: वर्जित रहेगा और किसी प्रकार का वाहन मैरिन ड्राइव पर उक्त अवधि में सड़क पर खड़ा नहीं होगा. साथ ही जमशेदपुर में भी दुर्गा पूजा के दौरान भारी वहानों का सड़क के किनारे पार्क पूर्णत: वर्जित है. गाड़ी ट्रांस्पोर्ट पार्क में ही खड़ी करें.
- किसी भी अनजानी वस्तु को स्वयं नहीं छुयेंगे और न ही उसे उठाने का प्रयास करेंगे. ऐसी वस्तु मिलने पर तत्काल सौ नंबर पर डायर करके जानकाकरी दें.
- कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के िल ए दिये गये सभी सरकारी निर्देशों का अनुपालन करेंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







