
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी का दौर अभी जारी है. वैसे सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि जनजीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट सके. इसको लेकर सरकार हर दिन नए गाइडलाइन भी जारी कर रही है. कोरोना काल में खासकर लॉक डाउन की अवधि में जमशेदपुर की सामाजिक संस्था टीम संघर्ष ने मानवता की मिसाल पेश की थी, और हजारों जरूरतमंदों तक अपनी पहुंच बनाते हुए उन्हें जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई थी. राशन पानी से लेकर हर जरूरी सामान टीम संघर्ष ने जरूरतमंदों को दिया था. वैसे इनका यह अभियान अभी भी जारी है. जहां मंगलवार को पश्चिम बंगाल के एक स्वयंसेवक के सहयोग से इन्होंने कुष्ठ आश्रम में 50 इडली बनाने वाला मशीन और एक ग्राइंडर मुहैया कराया है. साथ ही जरूरतमंदों को राशन भी उप्लब्ध कराया.







