
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा अड़की से बंदगांव तक सड़क निर्माण कार्य में लगे चार पोकलेन, एक मोटर साईकिल तथा चार छोटे बड़े वाहन सहित एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया गया. घटना बीते रात की है. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान अजय लिण्डा के द्वारा चक्रधरपुर एसडीपीओ व बंदगांव थाना प्रभारी को घटना स्थल का जायजा लेने तथा कार्रवाई करने के लिए भेज दिया गया.

साथ ही नक्सलियों की खोज में चाईबासा व खूंटी सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्व चाईबासा पुलिस व खूंटी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार एमएस कंस्टक्शन कंपनी के संचालक द्वारा अडकी से बंदगांव तक सड़क निर्माण कार्य कर रहें है. सूचना है कि सड़क निर्माण कर रहे संवेदक से माओवादियों द्वारा पूर्व में लेवी की मांग किया गया है. जबकि संवेदक द्वारा कार्य स्थल पर मात्र दो लोगों के हवाले करोड़ों की संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मेवारी दे रखी है.

बीती रात हथियार से लैश भाकपा माओवादियों द्वारा एमएस कंस्टक्शन के कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. और धमकी भी दी कि सड़क निर्माण किया गया तो परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहें. विदित हो कि पूर्व के दिनों में पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा द्वारा किए गए बंदगांव थाना का निरीक्षण के बाद एमएस कंस्टक्शन के संचालक तथा कर्मचारियों को सुरक्षा से सबंधित ऐतिहात बरतने को लेकर कार्य के बाद सुरक्षित जगह सभी वाहनों को रखने का निर्देश भी दिये थे.घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चला रही है. लुपुंगपीड़ी गांव के पास यह घटना घटी है. यह इलाका चाईबासा और खूंटी जिले की सीमा पर है.इस सबंध में पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा से पूछे जाने पर बताया कि उक्त घटना का अंजाम भाकपा माओवादियों ने दी है.






