
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर में बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती जांच में कोरोना पोजिटिव पाई गई है. मंगलवार को पूरी सूरक्षा के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराया गया. देर शाम शव को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर युवती के मंगेतर चिंटू मिश्रा पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है. बता दे कि बीते दिनों टेल्को के प्रेमनगर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. युवती की शादी बिहार के चंपारण निवासी चिंटू मिश्रा के साथ दिसंबर में होनी थी. वह अपने मंगेतर से वीडियो कॉलिंग में ही बात कर रहा था कि मंगेतर से किसी तरह को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने वीडियो कॉलिंग में बात करते हुए उक्त युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के वक्त भी वह मंगेतर से ही बात कर रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






