जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित विजय नगर जॉगर्स पार्क में नव युवक चेतना मंच द्वारा आयोजित श्री श्री काली पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ. इस अवसर पर कार्यक्रम में एक अनूठी पहल देखने को मिली, जब मुख्य अतिथि के रूप में वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों एवं पूजा कमिटी के पदाधिकारियों की माताओं ने सामूहिक रूप से पंडाल का उद्घाटन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.उद्घाटनकर्ता के रूप में मौजूद सभी मातृशक्तियों ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूजा पंडाल जैसे धार्मिक आयोजन में वृद्ध महिलाओं को सम्मान देना नव युवक चेतना मंच एवं काली पूजा समिति के सदस्यों की उत्कृष्ट सोच, संस्कार और समर्पण को दर्शाता है.इस तरह की पहल निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक है. चुंकी पिछले कई वर्षों से इस पूजा कमिटी द्वारा इस तरह के आयोजन किया जाता रहा है. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर पदाधिकारियों की माताएं भावुक होकर सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें भी इस तरह के आयोजनों का इंतजार रहने लगा है, जहां समाज के युवा बच्चे उन्हें ससम्मान आमंत्रित करते हैं और मातृशक्ति के रूप में सम्मान देते हैं. उन्होंने कहा कि आज के चकाचौंध भरे दौर में जहां लोग अक्सर लाइमलाइट और दिखावे को प्राथमिकता देते हैं, वहीं इन युवाओं द्वारा वृद्ध माताओं के प्रति दिखाई गई श्रद्धा और सम्मान उनके उच्च संस्कारों का परिचायक है.कार्यक्रम के अंत में पूजा समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने कहा कि मां काली की आराधना के साथ-साथ मातृशक्ति की सेवा और सम्मान ही इस पूजा समिति का मूल उद्देश्य है. हमारा संकल्प है कि धार्मिक आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों और सेवा से जोड़ें. नव युवक चेतना मंच भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाएगा और समाज के सामने एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करेगा. (नीचे भी पढ़े)

नव युवक चेतना मंच का संदेश मां की आराधना के साथ मातृशक्ति का सम्मान ही सच्ची सेवा और संस्कार है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बतौर महिला नेत्री वृद्धा आश्रम की लीलावती पांडे ,उर्मिला मोदक, पी सांगा,माधुरी चक्रवर्ती, बसंती कश्यप, के अलावे पदाधिकारियों की मातृशक्ति के रूप में सुनैना देवी,वीणा मिश्रा, जानकी देवी,रीता सिंह, श्वेता तिवारी, सिंधु यादव, रवींद्र कौर मौजूद रही.कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, डीडी त्रिपाठी, कमलेश दुबे, मुन्ना चौबे, हरीश सिंह, जेपी सिंह, श्रीनिवास तिवारी, बबलू चौरसिया, बलबीर मंडल, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, मंटू तिवारी, दशरथ यादव, उमेश प्रसाद, बीरेंद्र चौधरी, महाराणा प्रताप सिंह, भगवान सिंह, जय सिंह यादव, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.












