जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के आवास पहुंचे और उनके भाई निर्भय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और प्रवक्ता भी मौजूद थे. सभी नेताओं ने अभय सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की. (नीचे भी पढ़ें)
आदित्य साहू ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत निर्भय सिंह की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान माहौल गमगीन रहा. पार्टी के नेताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया.












