
जमशेदपुर : राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है. उधर उनके बेहतर इलाज को लेकर राज्य सरकार ने उन्हें चेन्नई भिजवाया है. इधर जमशेदपुर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंत्री के स्वस्थ होने को लेकर अखंड पूजा अर्चना कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जहां झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वस्थ होने तक पूजा अर्चना करते रहने की बात कही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों मंत्री जगन्नाथ महतो कोरोना संक्रमित हो गए थे. उसके बाद से उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया. जिनका काफी दिनों तक रांची स्थित मेडिका में इलाज किया गया, लेकिन यहां के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए. अब उन्हें चेन्नई रेफर किया गया है. जहां उनके फेफड़े को ट्रांसप्लांट किया जाएगा. फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वैसे झामुमो कार्यकर्ताओं ने आस्था पर विश्वास जताते हुए दावा किया है कि मंत्री जल्द ही स्वस्थ होकर उनके बीच होंगे.







