
जमशेदपुर:सीताराम डेरा स्थित एग्रिको तारापुर स्कूल में सीताराम डेरा व सिदगोड़ा थाना शांति समिति और क्षेत्र के पूजा समिति के सदस्यों की एक बैठक हुई. बैठक में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय- वन पवन कुमार, सीताराम डेरा थानेदार अंजनी कुमार, सिदगोड़ा थानेदार मौजूद थे. एसडीओ ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार के कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस साल सभी पूजा समितियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा कराना है. इसके लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का इस्तेमाल करना है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.इस अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव रामबाबू सिंह, अधिवक्ता केवल कृष्ण, जशपाल सिंह, शंभू मुखी, संजय नंदी, नंदजी सिंह, रविन्द्र मिश्रा, निमाई मंडल, प्रिंस सिंह, राखी राय, सविता दास, रविन्द्र भट्टाचार्य, संजीव श्रीवास्तव, वीपी सिंह, संतोष कुमार, शंभू कामत, रवि भुइयां, समेत कई समिति सदस्य मौजूद थे.














