
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दुर्गा पूजा की महासप्तमी चल रही है, लेकिन अफसोस है कि कोरोना के कारण दुर्गा पूजा का उल्लास नहीं दिख रहा है. इसको लेकर पहले से ही पूजा कमेटियों ने सादगी से पूजा मनाने का फैसला लिया है जबकि पंडाल भी काफी छोटा बना है जबकि पूजा के प्रतिमाओं को भी काफी छोटा ही रखा गया है. लेकिन इसके बावजूद जमशेदपुर में स्थानीय थाना की पुलिस पूजा कमेटियों को धमका रहे है कि पूजा पंडालों के बाहर से लोग माता रानी का दर्शन भी नहीं कर पाये, इसके लिए पर्दा लगाये और अंदर में ही पूजा होती रहे. इसको लेकर थानेदारों ने केस करने की धमकी भी दी है.

इसको लेकर पूजा कमेटियों में काफी गुस्सा है. कई पूजा कमेटियों ने डरकर अपना पर्दा तो लगा लिया है, लेकिन पूजा कमेटियों ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे लोग केस खाने को तैयार है, लेकिन किसी भी हाल में पर्दा नहीं लगायेंगे क्योंकि यह पूजा दर्शन के लिए रखे गये है. लोगों की भीड़ लग भी नहीं रही है, ऐसे में लोग गाड़ियों से आते जाते माथा टेकते हुए जा रहे है या पूजा अर्चना करके लौट जा रहे है तो बेवजह एक बंद स्थान तैयार कराने की कोशिश की जा रही है. इसको लेकर जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के लिए चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने गुरुवार को कदमा के पंडालों का दौरा किया जबकि सोनारी इलाके के पंडालों का भी उन्होंने शुक्रवार को दौरा किया. हर जगह यहीं शिकायत मिली है कि उनको पंडाल के बाहर पर्दा लगाने को कहा जा रहा है. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है और कहा है कि यह तालिबानी सरकार की तरह झारखंड सरकार इस देश में दुर्गा पूजा पर ही प्रतिबंध लगा रहे है. चुनाव आयोग चुनाव करा रही है. झारखंड के ही दो सीटों पर चुनाव हो रहे है तो पाकिस्तान की तरह का आदेश झारखंड में जारी कर लोगों को गुस्सा दिलाया जा रहा है.
अगर इस तरह का बेवजह किसी कमेटी पर केस किया गया तो आर या पार की लड़ाई लड़ी जायेगी. सोनारी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य पंचम जंघेल, किशोर ओझा, नवल किशोर तिवारी, राहुल तिवारी, राधेश्याम बाग, सोम अभिषेक डे, विजय सिंह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसको लेकर पूजा के माहौल के दौरान माहौल गर्माया हुआ है.







