
जमशेदपुर : हरियाणा में लव जेहाद के नाम पर निकिता नामक लड़की की हत्या के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है. इसको लेकर जमशेदपुर में लगातार आंदोलन हो रहा है. इस कड़ी में जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखण्ड भारत द्वारा निकिता हत्या कांड के विरोध में हरियाणा के सीएम का पुतला दहन किया गया और मोमबत्ती जलाकर निकिता को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह, कोल्हान अध्यक्ष मनीष सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष शीलू सिंह, जिला अध्यक्ष चंदा सिंह, जिला महामंत्री सोनी सिंह, पूनम सिंह, पुरुष विग से जिला अध्यक्ष राज अजितेश सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह,रीता सिंह, निक्की सिंह, मिंटू पंकज सिंह, निशा सिंह, पूनम सिंह, सरोज सिंह, रूपम सिंह, बिना सिंह, सिक्की सिंह, मधु सिंह, कंचन सिंह, अंजली सिंह, प्रिया सिंह, सरिता श्री, आराधना सिंह, सीमा सिंह आदि क्षत्रिय समाज की महिलाएं मौजूद थी.














