
जमशेदपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा झारखंड प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष शैलेश पांडेय को बिहार के महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन का सह कोर्डिनेटर बनाया गया है एवं पार्टी प्रत्याशी विजय शंकर दुबे के पक्ष में सभाएं करने, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं, महिलाओं को कांग्रेस व महागठबंधन के एक नये बिहार के निर्माण के विचारधारा से अवगत करवाने एवं कांग्रेस को सीट जितवाने की जिम्मेदारी दी गई है. पटना स्थित सदाकत आश्रम स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिहार चुनाव के कांग्रेस वार रूम प्रभारी डॉ अजय कुमार ने शैलेश पांडेय को मनोनयन पत्र दिया, शैलेश ने शाम को महाराजगंज पहुंच कर कार्यभार सम्भाल लिया है.












