
जमशेदपुर : टेल्को स्थित खड़ंगाझार में मल्टी ब्रांड शोरूम ‘टेक कनेक्ट’ अब ग्राहकों के लिए तैयार है. खड़ंगाझार के उपाध्याय मार्केट स्थित दुकान नंबर 2 एवं 3 में यह शोरूम स्थित है, जिसका शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. एसबीआई टेल्को ब्रांच के चीफ मैनेजर व मुख्य अतिथि केवी भूषण, विशिष्ट अतिथि एचडीएफसी के कलस्टर हेड अखिलेश तिवारी व आईसीआईसीआई बैंक के चीफ मैनेजर दिलीप गोराई ने इस मल्टी ब्रांड शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया है. शोरूम के प्रोपराइटर आशुतोष नारायण व रजनीश उपाध्याय ने बताया कि यह मल्टी ब्रांड होम एप्लायंसेज एवं मोबाइल का एक शानदार शोरूम है, जहां हर तरह की मोबाइल, टीवी, एसेसरीज व होम एप्लायंसेज उपलब्ध है. सैमसंग, ओपो, वीवो, रियल-मी, एमआई, वन-प्लस समेत सभी तरह के ब्रांडेड एसेसरीज, टीवी, मोबाइल, होम एप्लायंसेज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि त्योहारी मौसम के मद्देनजर ग्राहकों के लिए कई तरह के आकर्षक स्कीम रखे गये हैं. हर तरह की खरीदारी पर ग्राहकों के लिए उपहार, एक्सचेंज ऑफर तथा फाइनांस की भी सुविधा उपलब्ध है. शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ओम प्रकाश उपाध्याय, जय प्रकाश उपाध्याय, शिव प्रकाश उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.













