
जमशेदपुर : राज्य के पहले वित्त मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमपी सिंह की पत्नी मिथिलेश सिंह का बुधवार को निधन हो गया. वे 82 वर्ष की थीं. स्वर्गीय मिथलेश सिंह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. पुत्र अभय सिंह बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं. स्वर्गीय सिंह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. टाटा मुख्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. सूचना मिलते ही स्वर्गीय एमपी सिंह के भाई और आरा से विधायक रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह शहर पहुंचे. उधर श्रीमती सिंह के निधन की खबर मिलते ही एमपी सिंह के सहयोगी रहे नेतागण एवं जमशेदपुर के शुभचिंतकों ने उनके पुत्र अभय सिंह उज्जैन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. वहीं बुधवार दोपहर स्वर्गीय सिंह के आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए शव यात्रा निकली. जिसमें कई लोगों शामिल हुए.






