
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन के चपेट में आकर मालवाहक ऑटो चालक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में ऑटो चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत ऑटो चालक का नाम रवि बताया जा रहा है, जो सोनारी कपाली बस्ती का रहने वाला था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही धक्का मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.







