
जगन्नाथपुर(चाईबासा): जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने शनिवार को थाना परिसर में बुजुर्ग सेवानिवृत्त 75वर्षीय भूतपूर्व आर्मी के कैप्टन कन्हैयालाल सिंकू को सम्मानित किया. कैप्टन कन्हैयालाल सिंकू सन 1966 में इंडियन नेवी में नियुक्ति हुई थी, बाद में इंडियन आर्मी में चुने गए. इस दौरान उन्होंने सन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे सक्रिय भूमिका निभाई थी. जिस कारण भारत सरकार ने कैप्टन सिंकू को ऑपरेशन कैक्टस लिली सेवा मेडल से सम्मनित किया था. कैप्टन सिंकू ने बताया कि वे देश आज़ादी के बाद हो अनुसूचित जनजाति से चुने गए. वे आर्म्स फोर्सेस में पहला कमीशन ऑफिसर है. सेवानिवृत्त बुजुर्ग कन्हैयालाल सिंकू जगन्नाथपुर थाना अन्तर्गत सपरमगुटु के ही मूल निवासी है. समाज मे इनकी छवि बहुत अच्छी है.थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने पूर्व कैप्टन कन्हैयालाल सिंकू को सम्मनित करते हुए कहा कि आप इस क्षेत्र के लोगो के लिए एक उदाहरण ही नही बल्कि एक सच्चा मार्गदर्शक भी है. आपने उस समय आर्मी में सरकारी नौकरी प्राप्त कर देश सेवा तो किये ही है, साथ ही यहां के समाज को एक सही रास्ता दिखाए है समाज मे आप का योगदान अभूतपूर्व तथा अनमोल है.थाना प्रभारी मोदक ने आम लोगो से अपील किया कि आप अपने बच्चों को शिक्षा और ज्ञान के साथ साथ अच्छे संस्कार भी जरूर दीजिये ताकि वे बड़ो बुजुर्ग का आदर सम्मान करें तथा बडा होकर एक सम्मानित पद ग्रहण कर समाज मे सम्मान मिले.इस मौके पर सअनि तारकनाथ सिंह, राजकुमार प्रसाद, हवलदार जोगेश्वर मेहता व पुलिस बल शामिल थे.







