
घाटशिला : प्रखंड के जगनाथपुर गांव में विधायक रामदास सोरेन ने कृषकों के बीच चना, सरसों के बीज वितरण किया. इस दौरान घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव भी उपस्थित थे. विधायक ने कृषि विभाग द्वारा ससमय बीज वितरण की सराहना की और बताया कि ससमय बीज वितरण के कारण हमारे किसान इस बार खेती अच्छे से कर पाएंगे. कुल 50 किसानों के बीच एक क्विंटल सरसों और कुल 60 किसानों के बीच सात क्विंटल चना बीज का वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित कृषकों को पीएम किसान के लाभुकों को 100 प्रतिशत केसीसी से आच्छादित किए जाने और धान अधिप्राप्ति की जानकरी दी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू, मुखिया कन्हाई मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, जनसेवक आशाराम महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.







