
चाकुलिया : चाकुलिया डाक बंगला परिसर में जन अधिकार सुरक्षा कमेटी की बैठक प्रधान पंकज महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने कहा कि विगत दो वर्षों से क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं. दो वर्षों में किसानों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं कई ग्रामीणों की मौत हाथी के हमले से हुई है. बैठक में चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि हाथियों को सुरक्षित स्थान पहुंचाने के लिए कई बार कमेटी के प्रतिनिधि ने विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मिलकर मांग कर चुके हैं, परंतु अब तक पहल नहीं हुई है. आज भी क्षेत्र में हाथियों का आना-जाना लगा रहता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में हाथियों सेजुड़ी समस्या को लेकर जल्द ही राज्य के सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर समाधान करने की मांग की जायेगी. जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर समाधान करने की मांग करेगा. बैठक में सहदेब नायक, राजेन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र महतो, डेबा सोरेन, रोबिन मुंडा, रतन लाल किस्कू, प्रकाश किस्कू, हराधन सोरेन, गुरुचरण महतो, मंटू मुंडा, दिनेश बेरा, लखाई मुर्मू, कन्हाई हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







