
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने वेंडरों के साथ बैठक की. बैठक में सभी वेडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बीडीओ ने वेंडरों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना सोक पीट, नाडेप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए लाभुकों के पास सामग्री उपलब्ध कराने और किसी प्रकार की परेशानी होती है तो तत्काल सूचित करने का निर्देश दिया है. लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है. बैठक में वेडरों द्वारा किस योजना में क्या-क्या कार्य किया जा रहा है इसके संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया गया और ससमय योजना को पूरा करने के लिए सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई. बैठक में मुसाबनी प्रखंड के सभी वेंडर उपस्थित थे.






