
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ (महिला इकाई), सोनारी, की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर का आयोजन 22 नवंबर (रविवार) को सुबह 9:00 बजे से धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया जायेगा. यह जानकारी संघ के जेपी सिंह व पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया है कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण इस शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में ही करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल रक्त की बहुत ज्यादा आवश्यकता है. इस जरूरत को हम सब रक्तदान करके पूरा कर सकते हैं. उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि शिविर में रक्तदान करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपना कन्फर्मेशन 9934588858 पर व्हाट्सएप्प भेज कर सुनिश्चित करें. इसके अलावा किसी और जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7004698464 या 9934588858 पर संपर्क किया जा सकता है.






