
जमशेदपुर : इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन संस्था का रविवार को गठन किया गया. इसमें सभी सदस्यों को अहम जिम्मेवारियां दी गई. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा होंगे. वहीं जमशेदपुर इकाई की भी घोषणा कर दी गयी. बताया जा रहा है कि इसमें 100 सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां दी गई है. अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहांत के बाद इस संस्था का गठन किया गया. जिसमें उसी संस्था के लगभग सभी सदस्य समायोजित किए गए. यह एक राष्ट्रीय संस्था होगी और इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ना होगा. यह जानकारी संस्था के जमशेदपुर प्रभारी ने दी. उन्होंने बताया कि डायन प्रताड़ना, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल श्रम आदि समस्याओं पर संस्था काम करेगी. वहीं संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने डायन उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, यौन प्रताड़ना जैसी समस्याओं से जूझ रही महिलाओं से सीधा संपर्क करने की बात कही. उन्होंने बताया उनके पास जो भी समस्याएं आएंगी वे उसके लिए दिन-रात खड़ी रहेंगी.






