
जमशेदपुर: डीजीपी के आदेश के बाद शहर भर में इन दिनों नशे के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में छापेमारी कर 10 टन से ज्यादा जावा महुआ और 140 लीटर महुआ शराब जब्त कर नष्ट किया है. विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है.

विभाग को सूचना मिली थी की शहर के उलीडीह स्थित गौड़ बस्ती, बिरसानगर के दुखुडीह और हुरलुंग नाला के पास छापेमारी की. अवैध भट्टी संचालकों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद झमन कुजूर एवं संदीप कुमार नाग के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद महेंद्र देवगम एवं उत्पाद विभाग के दल-बल तथा बिरसनागर थाना के सहयोग से संपादित किया गया.














