
चाकुलिया : रोटरी क्लब, जमशेदपुर के द्वारा पूरे ज़िले में अगले जून महीने तक 50,000 पौधों के पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के बालिदुमा गांव में पौधारोपण कर पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी ने की. बालिदुमा, जामडोल, कांटाबनी समेत कई गांवों में आज 400 फलदार पौधों को लगाने के साथ अभियान को शुरू किया गया. कुणाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे का होने ज़रूरी हैं और फलदार पौधों से स्वरोज़गार भी सृजित होगा. कहा कि क्लब द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम कर लोगों को जंगल संरक्षण करने के प्रति जागरूक करना है. जंगल संरक्षण होगा तो जीवन सुरक्षित होगा.

ग्रामीण ईलाकों में पर्यावरण के प्रति और जागरूकता फैलानी ज़रूरी है. रोटरी क्लब जमशेदपुर के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं कि इस सुदूरवर्ती ईलाके को इस काम के लिए चुना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुणाल षाडंगी और विशिष्ट अतिथि मालकुंडी पंचायत की मुखिया मंजुला मुर्मू को रोटरी क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को रोटरी क्लब जमशेदपुर के अध्यक्ष डीएन जेना, मधुमिता सांत्रा, ज्ञान तनेजा, रोनी डिकोस्टा, विजय वैद्यनाथन, राजीव और मनीष ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान चित्त महतो, मोहन मिश्रा, परिमल महतो, भवानी महतो, पंकज महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.














