
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव और महामंत्री राकेश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महानगर भाजपा ने कोविड-19 के मद्देनजर जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाटों का निर्माण करने का निर्णय लिया है. भाजपा महानगर की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अस्थायी छठ घाटों का निर्माण कार्य राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के मार्गदर्शन में किया जायेगा. महानगर भाजपा ने कोविड-19 के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट निर्माण का निर्णय लिया है, उन क्षेत्रों के व्रतधारियों से आग्रह है कि वे हर हाल में कोविड-19 के मार्गनिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें. उन्होंने अस्थायी बनाये जाने वाले छठ घाटों पर संबंधित थाना क्षेत्र के व्रतधारी भगवान भास्कर का अघ्र्य देने की अपील की है. जिन थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट का निर्माण होना है उनमें न्यू लेआउट सीतारामडेरा और देवनगर तीन कोनिया पार्क, बर्मामाइंस मंडल के ग्वाला बस्ती पार्क में चार घाट, बिरसानगर मंडल के सरकारी कुआं मैदान, जोन नंबर तीन, शिव मंदिर, (जोन नंबर तीन), मोहरदा उडिय़ा स्कूल के पास, गोलमुरी मंडल के संझाली रोड, पुराना केबुल, आनंदनगर में सामुदायिक भवन के बगल में, ढाला रोड, टिनप्लेट मद्रासी क्लब के सामने, लोहार लाइन गोलमुरी, अस्पताल रोड, टिनप्लेट, न्यू केबुल टाउन, सी टाइप फ्लैट के सामने स्थान शामिल है। इसके अलावा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ओल्ड दुर्गापूजा मैदान, झूला मैदान, 10 नंबर बस्ती, विद्या ज्योति स्कूल, 10 नंबर बस्ती, ब्राह्मणी रोड लंबा मैदान, डीएस ट्यूब बारीडीह कॉलोनी, बारीडीह बस्ती हरि मंदिर मैदान, बारीडीह बस्ती शांतिनगर शिव मंदिर के समीप पांडेय जी के घर के पास एवं बारीडीह डिस्पेंसरी के पीछे अस्थायी छठ बनाने का निर्णय लिया गया है. इधर, मंगलवार को भाजपा कदमा मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का कदमा रंकिणी मन्दिर के पास भव्य स्वागत किया गया. इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा एवं जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.














