
जमशेदपुर : दीपावली से पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के द्वारा बच्चों के बीच दीया और मिठाई का वितरण किया गया. इस अवसर पर बाराद्वारी में वीरांगना पदाधिकारी अंजलि सिंह के आवास पर एक आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य अतिथि और वीरांगना चीफ भारती सिंह ने अभिवंचित वर्ग के परिवारों के बच्चों के बीच दीया और मिठाइयों का वितरण किया. ताकि ये बच्चे भी खुशी से दीवाली कि खुशियां मना सकें. आयोजन में प्रदेश कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह, जिलाध्यक्ष विभा सिंह, रजनी सिंह, अंजलि सिंह, धृति सिंह, प्रतिभा सिंह, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, राखी सिंह समेत संगठन की अन्य सदस्य उपस्थित थीं.














