
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बीएलओ एवं सुपरवाईजरों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ एवं सुपरवाईजरों को जानकारी दी गई. इसमें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व सुधार करने के लिए अभियान 16 नवंबर से शुरू होगा. स्पेशल कैम्प 28 एवं 29 नवबंर तथा 5 एवं 6 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे. सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया कि उक्त स्पेशल कैम्प का आयोजन सभी मतदान केन्द्रों में किया जाएगा. प्रपत्र 6, 7, 8 एवं 8 क प्राप्त करेगें एवं सुपरवाईजर से वेरीफिकेशन के पश्चात प्रखंड कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे. किसी प्रकार से लापरवाही बरती जाएगी है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि 18 वर्ष वाले युवा का नाम वोटर लिस्ट में जरूर जुड़वायें तथा ये सुनिश्चित करें कि कोई भी युवा मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से ना छुटे. बैठक में सभी मतदान केन्द्रो के बीएलओ एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे.














