
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा दीपावली पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक एम्बुलेंस सह फर्स्ट एड सेवा को मुस्तैद रखा जायेगा। रेड क्रॉस भवन में 14 नवम्बर को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि 14 नवम्बर को दीपावली के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस की एक टीम एम्बुलेंस एवं फर्स्ट एड की सेवा के साथ तैनात रहेगी, जहां जरूरत होगी, वहां यह टीम अपनी सेवा देगी, इस टीम के लिए सम्पर्क न.-9431303933 होगा। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
नेत्र शिविर 14 से
जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला स्तरीय नेत्र शिविर की कड़ी में तीसरा नेत्र शिविर 14 नवम्बर से 16 नवम्बर तक आयोजित होगा। 14 नवम्बर को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों का प्रातः 10 बजे से रजिस्ट्रेशन होगा, 11 बजे नेत्र रोगियों की कोविड-19 जांच जिला सर्विलांस टीम द्वारा की जायेगी तथा कोविड-19 मुक्त नेत्र रोगियों की जांच 1 बजे की जायेगी। ऑपरेशन के लिए नेत्र रोगियों के चयन के पश्चात उन नेत्र रोगियों का शिविर में रहना होगा तथा उनका ऑपरेशन रविवार 15 नवम्बर झारखंड स्थापना दिवस के सुअवसर पर होगा तथा 16 नवम्बर को आंखों की पट्टी खोलकर चश्मा व दवा के साथ विदा किया जायेगा।














