जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है. पहले तो चोर बंद घर को अपना निशाना बनाते थे पर अब घर में लोगों की मौजूदगी में घटना को अंजाम दे रहे है. ताज़ा मामला बिरसानगर थाना क्षेत्र का है जहां जोन नंबर 5 में शंभु विश्वास के घर पर तीन नकाबकोश अपराधी चोरी करने घुस गए. इसी बीच शंभु की बहू ने उन्हें देख लिया, जिसके बाद तीनों चोर छत के रास्ते फरार हो गए. शंभु ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
घटना के संबंध में शंभु विश्वास ने बताया कि विजया हैरिटेज में वे अपने बेटे को खाना पहुंचाने गए थे, इसी बीच घर में उनकी पत्नी और बहू मौजूद थीं. शाम को लगभग 7 बजे तीन नकबकोश चोर पीछे से उनके घर में प्रवेश कर गए. उन्होंने आलमारी को खोलने का प्रयास किया, परंतु आलमारी नहीं खुलने पर उन्होंने घर में मौजूद छोटे से संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा सारा सामान लेकर चलते बने. चोरों ने दीवार पर लगी टीवी को भी खोलकर ले जाने का प्रयास किया. लेकिन इसी बीच बहू की नजर उन पर पड़ गई जिसके बाद तीनों चोर छत होते हुए भाग खड़े हुए. शंभु की पत्नी सोमा विश्वास के अनुसार चोरी गए सामानों का आकलन अभी नहीं किया जा सका है. लेकिन एक कीमती सोने की चेन चोर लेते गए हैं.















