
जमशेदपुर: नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर ने बिस्टुपुर राम मंदिर में जरुरतमंद के बीच कपड़े और दीयों का वितरण किया. इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य संचालिका सुनीता सिंह और संचालक मिथिलेश सिंह ने किया. ट्रस्ट की संचालिका सुनीता सिंह ने कहा कि भविष्य में भी हम लोग हमेशा समय- समय पर जरुरतमंद के बीच उनके जरुरतों को पूरा करने का प्रयास रहेंगे. ट्रस्ट के सदस्य राजकुमारी शर्मा और बबली दत्ता ने कहा कि हम लोग बहुत से संस्था की ओर से हमेशा जरुरतमंद के लिए काम करते हैं लेकिन नारायणी ट्रस्ट के माध्यम से हम लोग जरुरतमंद को रोजगार से जोड़ना चाहते हैं ताकि उनको अपने बलबूते पर काम करने का मौका मिल सके.इसके अलावा कृष्णा पांडे, सरिता सिंह और निधि ने गरीबों के बीच कपड़े, दीये और तेल का वितरण किया. राजकुमार सिंह मोंटी और मधुबाला ने दीपावली के अवसर पर काफी मात्रा में जरुरतमंद के बीच दीये वितरण करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर नारायणी ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत राय समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.















