
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत दो वर्षो से 35-40 हाथियों के झुंड लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है. हाथियों के क्षेत्र में रहने से वन विभाग के कर्मियों की परेशानी बढ़ा दी है. वन कर्मी लगातार हाथियों को क्षेत्र से बाहर निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है परंतु बंगाल बॉर्डर पर चौड़ी और गहरी ट्रेंच कटिंग के कारण हाथियों का झुंड बंगाल की और नही जा पा रहा है. हाथियों के झुंड चाकुलिया वन क्षेत्र में ही विगत दो वर्षो से विचरण कर रहा है, वन कर्मियों की परेशानी का सबब बना हुआ है. वही हाथियों के झुंड द्वारा लगातार क्षेत्र में लगे धान की फसल को पैरों तले रोंद कर बर्बाद कर रहे है. हाथियों से किसान चिंतित है. क्षेत्र में हाथियों ने कई लोगों की जान ले चुका है इससे ग्रामीण हाथियों के आतंक से भयभीत है. हाथियों की समस्या को लेकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती विस में मामले को उठाया, वही उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर हाथी की समस्या को रखकर जल्द समाधान करने की मांग की है परंतु इस समस्या पर अब तक कोई ठोस पहल नही की गयी है. हाथियों की समस्या को लेकर जन अधिकार मोर्चा ने कई बार ग्राम प्रधानों की एक प्रतिनिधि विभाग के वरीय पदाधिकारी से मिलकर स्थायी समाधान करने की मांग की है परंतु पहल नही होने से क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है. ग्रामीण हाथियों के हमले और हो रही क्षति से त्रस्त किसान और ग्रामीण हाथियों की समस्या को लेकर आंदोलन करने के मूड में है.







