
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा रास मंच परिसर में विगत एक माह से (कार्तिक माह) दामोदर उत्सव के उपलक्ष्य पर वैष्णव समाज के लोगों द्वारा सुबह कीर्तन मंडलियों के साथ प्रभात फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया. कार्तिक माह के अंतिम दिन सोमवार को समुदाय के लोगों ने गंधरूपी कूपन नदी घाट पहुंचकर कार्तिक स्नान कर कीर्तन मंडलियों के साथ शोभा यात्रा निकालकर नगर का भ्रमण किया. मौके पर विधायक समीर महंती भी शोभा यात्रा में शामिल हुए.

शोभा यात्रा नगर का परिक्रमा कर वापस रासमंच मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. लोगों ने मंदिर में राधा कृष्ण की श्रद्धा पूर्वक पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर पतित दास,निर्मल दास, प्रदीप दास,चन्द्रदेव महतो,नित्यानंद दास,रंजीत दास,उमा दास,मिथुन कर,बिक्रम दास,सिदाम दास,जुजांग दास,सुबोध दास,प्रदीप दास, निरोवती दास, चंदना दास, मधुमिता दास, बंदना दास, सरस्वती दास, जमुना दास समेत अन्य उपस्थित थे.







