
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बड़ामारा गांव पहुंचकर झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. कार्यकर्ता और समाज के युवाओं के साथ बैठक करते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि युवाओं से खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी और जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया था, देश के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के युवाओं की अहम भूमिका रही है. हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का समॄद्ध राज्य विकसित करना है. श्री गोस्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण तत्कालीन केन्द्र की भाजपानीत वाजपेयी सरकार ने किया था. मोदी सरकार और भाजपा झारखंड के विकास के प्रति कृतसंकल्प हैं. मौके पर श्यामसुन्दरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, मंडल महामंत्री दुर्गा पद गिरि, गंगाराम हाँसदा, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी रानी मांडी, बबलु गिरि, सनत गिरि ,कुनाराम मुंडा ,रितेश कुमार मुंडा, सुधीर मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, बालिया मुंडा, देवनारायण हाँसदा,रवीन्द्र नाथ मांडी,चमरू हांसदा, रतन कुमार दास, मंगल चंद्र मुंडा, भवतारण गिरी, बिजय मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.







