
जमशेदपुर: विश्व व्यापी महामारी कोविड- 19 के मद्देनजर सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ इस बार छठ व्रतियों के लिए प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम 19 नवंबर को चलाने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी सेवा संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने दी. उन्होने कहा कि समिति की महिलाओं के द्वारा सूप, फल, नारियल, गन्ना का थैला बनाकर व्रतधारियों के घर- घर पहुंचाया जाएगा. इस साल समिति ने कुल 5100 व्रतधारियों को नि:शुल्क प्रसाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. प्रसाद रथ पूरी तरह से सैनिटाइज कर उसे गंगाजल से साफ- सफाई किया जाएगा. इसके बाद पूजन सामग्री को उसमे रखा जाएगा. इसके बाद डोर टू डोर समिति की पहुंचकर उन्हें पूजन का सामग्री प्रदान करेगी. जिन माताओ-बहनों को पूजन की सामग्री नहीं मिल सकेगी, वह 9334141644 व 8540986994 पर संपर्क कर सकती है. जिसके बाद उनके घर में प्रसाद पहुंचा दिया जाएगा. विदित हो कि बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ छठ के पावन अवसर पर हर साल व्रतियों के लिए प्रसाद उपलब्ध कराते आ रहा है. इस साल भी कोविड- 19 के नियमों को पालन करते हुए प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है.







