
घाटशिला:लोक आस्था का महापर्व की तैयारी मुसाबनी में जोर- शोर से शुरू कर दी गई है.मुसाबनी कंपनी तालाब में छठ घाट की सफाई कार्य की तैयारी का जायजा लेने विधायक रामदास सोरेन ने कंपनी तालाब पहुंचकर निरीक्षण किया.विधायक रामदास सोरेन ने छठ आयोजन को लेकर कि जा रही तैयारियों की कमेटी के लोगों से मिलकर जानकारी ली.उन्होंने छठ कमेटी को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद बाघराय मांडी, झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत ,प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ,विक्रम बेसरा, कमेटी के गणेश प्रसाद ,सत्या तिवारी, शंकर कुमार सिंह, मंटू पांडेय,किशोर सिन्हा,मृत्युंजय सिन्हा, मुन्ना खान, मोहम्मद नसीम, शमशाद खान,रामाशीष सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







