
चाईबासा: अपने गांव के विकास में भागीदारी निभाएंगे गांव के पुरुषों के साथ महिलाएं भी. इसके लिए पुराना चाईबासा पंचायत के छह गांवों ने मिलकर सागोम समूह बनाया है. वहीं एक महिला समूह- बलाय सागेन सालीहातु बनाया गया है.सोमवार को पंचायत भवन सालीहातु में विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. जिसमें गांव की समस्याओं और युवाओं के विकास पर सभी लोगों के साथ चर्चा हुई. विधायक श्री बिरुवा ने महिला समूह और सागोम को सशक्त बनाने का आह्वान किया. वहीं हर संभव सहयोग करने की बात कही. विधायक ने कहा कि विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की. इस बैठक में मुंडा मानकी कालुंडिया, सेबोन बोयपाई, साधुचरण देवगम, संजय देवगम, घनश्याम देवगम, वीर सिंह गोप, कृष्ण सिंकू, महिला समूह की मंजूरना देवगम, मनीषा देवगम, नामसी तियू, सरिता देवगम, कैरी खंडाइतआदि ने अपने विचार रखे.







