
जमशेदपुर : मानगो गांधी छट घाट की मंगवार को दुर्गा सेना की तरफ से साफ-सफाई की गयी. दुर्गा सेना की प्रदेश अध्यक्ष लक्की सिंह ने कहा कि जिला प्रशाशन द्वारा अभी तक घाट की सफाई नहीं की गयी है. प्रशासन मौन बना बैठा है, 20 तारीख को पहला अर्घ है और अभी तक कुछ भी सफाई नहीं हुई है. प्रशासन अगर सफाई नहीं करता है, दुर्गा सेना की तरफ से सफाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करना चाहते है कि घर से बाहर निकलें और घाट की सफाई करें. हमारी आस्था का सवाल है. पूजा तो हम घाट पर ही करेंगे. जब चुनाव हो सकता है तो फिर छट घाट पर क्यों नही हो सकता है. इस कार्यक्रम में खुशी ओझा, जसविंदर कौर, संगीता शर्मा, आशा, कामिनी, शोबिता मैथी, पिरती पांडा समेत अन्य शामिल हुईं.







